छेड़छाड़ के आरोपी में दो आरक्षक निलंबित
राजनांदगांव
मदनवाड़ा क्षेत्र में ग्रामीण युवतियों के साथ छेड़छाड़ किए जाने के मामले में एसपी डी. श्रवण ने आरक्षक लोकेश लेंझारे व सहायक आरक्षक शत्रुराम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए।
मानपुर इलाके के धूर नक्सल प्रभावित मदनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलवर में एक फरवरी को जिला डीआरजी में तैनात आरक्षक लोकेश लेंझारे व सहायक आरक्षक शत्रुराम गांव में पहुंचे और अपने घर के सामने मौजूद युवतियों को दौड़ाते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया। यह हरकत देख ग्रामीणों ने दोन5ों जवानों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की। रात में ही मानपुर पुलिस महकमे के आला अफसरों को गांव पहुंचना पड़ा और ग्रामीणों ने जवानों को उन्हें सौंप दिया गया। दूसरे दिन 2 फरवरी को सुबह से ही ग्राम कलवर समेत आसपास के गांवों से भी ग्रामीण जुट गए। वहीं मामले को लेकर जवानों को उनकी करतूत की सजा दिलाने की मंशा के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों का जत्था कई वाहनों के जरिये मानपुर थाना पहुंचा गया। मानपुर टीआई को उनके कक्ष में घटनाक्रम से वाकिफ कराते हुए दोनों जवानों के विरूद्ध शिकायत दर्ज किया और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान आरोपी जवानों को भी ग्रामीणों के सामने जवाब-तलब किया गया। इस घटना की जानकारी एसपी डी. श्रवण को मिलने पर उन्होंने तत्काल दोनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए।

पाठको की राय